Ranchi:रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 8.60 लाख की ठगी

राँची।सदर थाना में बांधगाड़ी निवासी प्रकाश कुमार मंडल ने रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 8.60 लाख रुपए की ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ठगी का आरोप यूपी गोरखपुर निवासी अशोक कुमार सिंह है। पीड़ित के अनुसार उनका परिचय अशोक कुमार सिंह से साढ़े चार वर्ष पहले हुई थी। परिचय के बाद अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वे रेलवे में कॉमर्शियल डिपार्टमेंट में काम करते है। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान रेलवे में जीएम ऑफिस में उपर तक है। वे टिकट कलेक्टर की नौकरी उसे रेलवे में लगवा देंगे। इसके लिए आठ लाख रुपए की मांग की गई। प्रकाश कुमार मंडल ने पहले 7.60 लाख फिर एक लाख कुल 8.60 लाख रुपए नौकरी के लिए उन्हें दिए। काफी दिनों के बाद जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने पूछताछ करना शुरू किया। लेकिन हर बार अशोक उसे टाल मटोल कर देता। बाद में उसने मोबाइल नंबर भी उसका ब्लॉक कर दिया। पैसा वापस करने के नाम पर भी वह टाल मटोल करने लगा। तब उसे विश्वास हो गया कि उसके साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी हुई है।