चाईबासा:भाजयुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष का शव रेलवे ट्रेक पर मिला,परिजनों ने हत्या की आशंका जताया है,पुलिस छानबीन में जुटी है

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के भाजयुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है।बताया जा रहा है कि गणेश दास 28 वर्ष का शव शनिवार को रेलवे पटरी के अप लाइन पोल संख्या-376/16 के निकट मिला। गणेश दास के सिर के पिछले हिस्से और चेहरे पर जख्म के निशान हैं। परिजनों ने घटना को रेल दुर्घटना नहीं बल्कि सोची समझी साजिश बताते हुए हत्या की आशंका जतायी है।सूचना पर मौके पर पहुंची नोवामुंडी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। और नोवामुंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

वहीं मृतक की बड़ी बहन ने पुलिस को दिए बयान बताया कि आजाद बस्ती में घर से सौ मीटर गज की दूरी पर जुआ खेल हो रहा था। उसका गणेश भी टाटरा हाटिंग बस्ती में किसी के निधन होने पर दाह संस्कार से लौटने के बाद खाना खकर शाम करीब चार बजे घर से जुआ खेल देखने निकला था। बताया कि दीपावली से जुआ खेल शुरू होकर अबतक चल रहा है। इसी को लेकर गणेश भी मनोरंजन के लिए जुआ खेल देखने गया था। वह रातभर वहां से घर नहीं लौटा था। सुबह खबर आई कि रेलवे पटरी पर किसी का शव पड़ा हुआ है। जाकर देखा तो पटरी के किनारे पड़े शव भाई गणेश दास की थी। बताया कि रेल लाइन के आसपास सौ रुपए का नोट और बगल में एक चप्पल भी पड़ा हुआ था।

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की टीम पहुंची थाने

भाजयुमो कोषाध्यक्ष गणेश दास की मौत की खबर मिलने पर नोवामुंडी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप के नेतृत्व में थाने पहुंचकर भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी राकेश गोप से मुलाकात की। उन्होंने सोची समझी साजिश के तहत हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की बहन माधुरी दास से थाने में लिखित आवेदन दिलाया गया। थाना प्रभारी से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप के साथ जिला महिला मोर्चा महामंत्री पुतुल पुरती, जिला सदस्य अशोक पान, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष सुबीर पान, चैतन्य गोप, गौतम लोहार, मंगीलाल केराई आदि भाजपा नेता मौजूद थे।