Jharkhand:देवघर एसपी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई,लंबित कांडो का निष्पादन हो ससमय:-पुलिस अधीक्षक,देवघर

लंबित कांडो का निष्पादन हो ससमय:- पुलिस अधीक्षक.
पुलिस अधीक्षक,

देवघर श्री अश्विनी कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में लंबित कांडों के निष्पादन, अंचल एवं थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजनों से सद्व्यवहार, अपराध पर नियंत्रण के साथ विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मु0), अंचल निरीक्षकों एवं पु0नि0-सह-थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगना सभी की प्राथमिकता हो। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिया गया कि साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जाए। विशेष एवं अविशेष लंबित काण्डों का निष्पादन प्रतिवेदित काण्डों की तुलना में अधिकाधिक हो। बेहतर कार्य कर रहे पुलिस पदाधिकारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए रिवार्ड भी दी जा रही है। इस दिशा में साइबर थाना के पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारी लगातार थानों में कैम्प कर लंबित काण्डों का निष्पादन करें। थानों एवं अन्य पुलिस प्रतिस्ठानों को स्वच्छ बनाए रखें। पुलिस कर्मी इस विभाग की गरिमा के अनुरूप साफ-सुथरी वर्दी पहने। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर श्री विकास चन्द्र श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधुपुर वशिष्ट नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ श्री अमोद नारायण सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (मु0) देवघर मंगल सिंह जामुदा एवं 1. पु0नि0-सह-थाना प्रभारी नगर थाना, विक्रम प्रताप सिंह, 2. पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, जसीडीह थाना, मनोज कुमार 3. पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, मधुपुर थाना, सत्येन्द्र प्रसाद 4. पुलिस निरीक्षक, नगर अंचल, तरूण कुमार 5. पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल, श्रीमती संगीता कुमारी 6. पुलिस निरीक्षक, सारवां अंचल, क्रिस्टोफर टोप्पो 7. पुलिस निरीक्षक, मधुपुर, सुनील टोपनो एवं 8. पुलिस निरीक्षक, पालोजोरी अंचल, मनोज कुमार मल्लिक आदि उपस्थित थे।