रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, बोले- हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक

 

राँची। रामगढ़ जिले के पैंकी गांव के पास एनएच-33 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस दर्दनाक हादसे पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर हादसे को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि रामगढ़ में पैंकी गांव के पास एनएच-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने मारांग बुरु से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है।

 

error: Content is protected !!