राँची में सोशल मीडिया की दोस्ती का खौफनाक अंजाम, करमा पूजा की रात नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

 

राँची। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना करमा पूजा की रात की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक बबलू उरांव, निवासी लोहरदगा, को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि करीब एक महीने पहले नाबालिग की आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि करमा पूजा के दौरान घूमने के बहाने आरोपी ने छात्रा को अपने पास बुलाया और रात में उसे जबरन कमरे में रोक लिया। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
घटना के बाद छात्रा किसी तरह बुधवार को अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, छात्रा ने आरोपी से सोशल मीडिया पर हुई बातचीत से जुड़ी जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!