आदित्यपुर में अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से गिरी 19 वर्षीय युवती, मौके पर मौत
जमशेदपुर। आदित्यपुर के सतबहिनी स्थित हेवन कृष्णा सिटी अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 19 वर्षीय युवती ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में खुशबू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 8 बजे से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया गया कि खुशबू किसी परिचित से मिलने की बात कहकर अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 515 में पहुंची थी। इसके कुछ देर बाद वह इमारत के ऊपरी हिस्से से नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खुशबू साआदित्यपुर में अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से गिरी 19 वर्षीय युवती, मौके पर मौततबोहनी की रहने वाली बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवती आखिर किस परिस्थिति में अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरी, इसे लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

