Ranchi:लापता बहनों की तलाश में जुटी पुलिस, कुछ ही घंटों में मिली सफलता

राँची।जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र से लापता हुईं दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसी दिन सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। शिकायत मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयास के परिणामस्वरूप दोनों को जल्द ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया।बरामद नाबालिगों की पहचान शिवानी कुमारी (16 वर्ष) और दिव्या कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के पिता का नाम लखन मुंडा है और वे पिठोरिया थाना क्षेत्र के सुतियांबे गांव के डहुटोली की रहने वाली हैं।बच्चियों के सकुशल घर लौटने के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। वहीं, इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे और एसआई संतोष कुमार दास की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज कुछ ही समय में दोनों नाबालिगों की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में भी सराहना की जा रही है।पुलिस के अनुसार, दोनों बच्ची अपने किसी रिश्तेदार के घर चली गई थी।परिजनों से सम्पर्क नहीं होने से परिजन परेशान थे।जैसे ही पुलिस को सूचना मिली त्वरित कार्रवाई शुरू हुई और बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

