राँची:नामकुम के जोड़ा मंदिर परिसर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची।राँची की राजधानी में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार स्थित जोड़ा मंदिर परिसर से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शव जमीन पर पड़ा नहीं, बल्कि बैठी हुई अवस्था में मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोग भी दंग रह गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर परिसर पहुंच गए। इसके बाद नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की,मृतक की पहचान हो गई है।मृतक का नाम किशोर उम्र 50_55 वर्ष,मूल रूप से चान्हो का रहने वाला है।पटियादोन घर बनाकर परिवार के साथ में रहता था सीमेंट गाडी चलाता था।मृतक के तीन बेटा और दो बेटी है।

 

 

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़ा कोई अहम सुराग मिल सके। शव की असामान्य स्थिति को देखते हुए यह मामला फिलहाल रहस्य बना हुआ है।

error: Content is protected !!