पलामू में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरने से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
पलामू। झारखण्ड के पलामू जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ। एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे अप लाइन पर परिचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ और रेल परिचालन ठप हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया।वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।रेलवे के हाजीपुर जोन को घटना की जानकारी दे दी गई है। टीआई अनिल कुमारी तिवारी और डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के प्रबंधक उमेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
दुर्घटना को लेकर रेलवे ने बुलेटिन जारी किया है और बताया है कि 15 बैगन पटरी से उतरी है।राँची- सासाराम एक्सप्रेस और बरवाडीह डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन को गुरुवार को रद्द कर दिया गया है.
कोयले से लदी एक मालगाड़ी टोरी से मुगलसराय जा रही थी, तभी राजहरा रेलवे स्टेशन के पास 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद परिचालन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, मालगाड़ियां और कई पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर रुकी हुई हैं।
बता दें रेलवे का यह इलाका सेंट्रल इंडस्ट्रियल कोर का हिस्सा है और धनबाद रेलवे डिवीजन के तहत आता है।मालगाड़ी के पटरी से उतरने से कई ट्रेनों का परिचालन रुक गया है। राजहरा रेलवे स्टेशन से रोजाना लगभग 100 से 110 पैसेंजर और मालगाड़ियां गुजरती हैं। इस स्टेशन से रोजाना लगभग तीन दर्जन पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं।

