दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर में एक पुलिस जवान सहित तीन की मौत, एक घायल

 

साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के धोगड़ा गाँव समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक की मौत हो गयी।मृतकों की पहचान तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के वृंदावन निवासी मिराज अंसारी(20),मो.साहिल अंसारी व राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा निवासी हृदय कुमार सरकार(40) और के रूप में हुई है।वहीं,एक अन्य युवक घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हृदय कुमार सरकार अपनी बाइक में सवार होकर तीनपहाड़ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में मिराज अंसारी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक में सवार होकर बोरियो आ रहा था।तभी दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। दोनों बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को इलाज़ के लिए सीएचसी बोरियो में भर्ती कराया गया. जहाँ डॉ कुलदीप कुमार ने मिराज अंसारी व हृदय कुमार सरकार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायल युवक सनाउल अंसारी(25) व साहिल अंसारी(19) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां साहिल अंसारी की भी मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक हृदय कुमार सरकार झारखण्ड पुलिस के जवान है।गोड्डा व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित थे। इधर, बोरियो पुलिस सीएचसी पहुँच दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

error: Content is protected !!