राँची में छेड़खानी के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन: राजपुताना रायफल्स का जवान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनय (पिता: जयप्रकाश) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के खड़क थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में वह राँची के नामकुम स्थित 1 बटालियन राजपुताना रायफल्स में तैनात था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा (Judicial Custody) में जेल भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला?
पुलिस से ​मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मई 2026 को शाम करीब 4:00 बजे करम टोली (लालपुर,राँची ) की रहने वाली 23 वर्षीय युवती (परिवर्तित नाम: रीतिका) के साथ एक युवक ने सरेराह छेड़खानी और अश्लील हरकतें कीं। घटना से आहत पीड़िता ने तुरंत लालपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

​सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, BNS के तहत मामला दर्ज

​मामले की गंभीरता को देखते हुए लालपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया और पुख्ता सबूत के तौर पर वीडियो को जब्त कर लिया। वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई।
​लालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड संख्या 101/26 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ​धारा 74, 75, 76, 78: (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना, छेड़खानी, अश्लील हरकतें और पीछा करना),​धारा 137(2): (आपराधिक धमकी),​धारा 61: (आपराधिक साजिश/सहभागिता से जुड़े प्रावधान)

​कमांडिंग ऑफिसर को दी गई सूचना

​गिरफ्तारी के बाद लालपुर थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी जवान को 22 मई को ही अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। चूंकि आरोपी सेना का जवान है, इसलिए लालपुर पुलिस द्वारा यूनिट 1 बटालियन राजपुताना रायफल्स, नामकुम, राँची के कमांडिंग ऑफिसर (CO) को इस पूरी घटना और गिरफ्तारी के संबंध में आधिकारिक सूचना दे दी गई है।

राँची पुलिस का संदेश: महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद या रसूख पर क्यों न हो। कानून सबके लिए बराबर है।

error: Content is protected !!