राँची में सनसनी: चर्चित होटल कारोबारी आशीष भाटिया के बेटे लव भाटिया की संदिग्ध मौत,जांच में जुटी है पुलिस..

–17 साल पहले हुआ था अपहरण,अब अचानक मौत से उठे कई सवाल

–कैपिटल हिल होटल मालिक के बेटे लव भाटिया का निधन, शहर में शोक की लहर

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है।शहर के चर्चित होटल कारोबारी आशीष भाटिया के बेटे लव भाटिया उर्फ अभिमन्यु भाटिया (कावेरी रेस्टोरेंट के मालिक) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे कारोबारी जगत और शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर अचानक लव भाटिया की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें लालपुर स्थित आर्किड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

फिलहाल उनकी मौत किन कारणों से हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार और अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

लव भाटिया का नाम इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। करीब 17 साल पहले वर्ष 2009 में उनका अपहरण हुआ था। बताया जाता है कि 30 जुलाई 2009 की रात वह मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया था। इस मामले में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

अब अचानक हुई उनकी मौत ने एक बार फिर पुराने मामलों और परिस्थितियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। शहर के कई व्यापारी, सामाजिक संगठन और परिचित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। फिलहाल सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक विवाद में लव ने लालपुर स्थित रेस्टोरेंट में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे स्थिति बिगड़ने लगा तो परिजन अस्पताल लेकर गया।लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

error: Content is protected !!