राँची के बड़ा तालाब में कूदी युवती, स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय देते हुए युवती की जान बचाई…पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंपा…

 

राँची।राजधानी राँची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बड़ा तालाब के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई,जब एक युवती ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी।युवती की पहचान विद्यानगर की रहने वाली पूजा मिश्रा के रूप में की गई है।सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके की रहने वाले थी। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाई, जिससे युवती की जान सुरक्षित बचा ली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को पूजा बड़ा तालाब के किनारे काफी परेशान और मानसिक तनाव में दिख रही थी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अचानक गहरे पानी में छलांग लगा दी। युवती को डूबता देख आसपास के घाट पर मौजूद स्थानीय युवकों और राहगीर तुरंत हरकत में आए। कुछ साहसी युवकों ने बिना वक्त गंवाए तालाब में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को पानी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को अपनी कस्टडी में लिया।प्राथमिक जांच और पूछताछ में जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक इस आत्मघाती कदम के पीछे गंभीर पारिवारिक विवाद वजह थी। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर हुए आपसी झगड़े से तंग आकर युवती मानसिक रूप से काफी परेशान थी और इसी तनाव में उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की।लेकिन स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए युवती को तुरन्त सुरक्षित बाहर निकाल लिया।पुलिस ने युवती को सुरक्षित घर पहुँचा दिया है।वहीं युवती के इस हरकत से परिजनों में हड़कम्प मच गया।

error: Content is protected !!