कोल माइंस में झड़प के बाद तनाव, शव के साथ धरने पर बैठे परिजन,मुआवजे और कार्रवाई की मांग

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के सीसीएल क्षेत्र के कबरीबाद माइंस में मंगलवार की रात हुई हिंसक झड़प ने अब एक गंभीर मोड़ ले लिया है।इस घटना में एक युवक की मौत के बाद आज स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग सदर अस्पताल से शव लेकर सीधे कबरीबाद माइंस पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. गौरतलब है कि सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग में हिंसक झड़प हो गई। यहां कथित कोयला चोर और सीसीएल कर्मियों में झड़प हो गई।इस दौरान पथराव की घटना हुई और वाहनों में तोड़फोड़ की गई साथ छुरेबाजी भी हुई।इसी दौरान एक व्यक्ति को चाकू मारा गया।जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के खंडीहा निवासी दिलीप दास रूप में हुई थी। घटना के बाद से क्षेत्र की स्थिति तनावपूर्ण है।

error: Content is protected !!