दुमका:मोबाइल देखते-देखते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया छात्र,इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत…
दुमका।झारखण्ड दुमका जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत। दसवीं क्लास का एक स्टूडेंट, जो मोबाइल देखकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था कि तभी ट्रेन आई और वह उसकी चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।दरअसल, स्थानीय हाई स्कूल की दसवीं का छात्र प्रभु राय मंगलवार सुबह मॉनिंग वॉक के लिए निकला था।वह दुमका-रामपुरहाट रेलखंड पर स्थित अंबाजोड़ा-शिकारीपाड़ा स्टेशन से आगे की ओर जा रहा था। छात्र प्रभु राय मोबाइल में इतना खोया हुआ था कि वह चलते-चलते रेल पटरी पर पहुंच गया और इसी बीच वह सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान शिकारीपाड़ा थाना के मुख्य बाजार में होटल संचालक शिवपूजन राय का 15 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है।
लोगों ने इसकी जानकारी उसके पिता शिवपूजन राय को दी तो वे मौके पर पहुंचे।पिता ने बताया कि बेटा हर रोज मॉर्निंग वॉक के लिए बाजार की ओर जाता था लेकिन आज मोबाइल चलाते हुए पता नहीं कैसे रेल लाइन की तरफ चला गया। घटना के बाद रेल पुलिस और शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
इस हादसे के संबंध में शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

