रामगढ़ में अचनाक पुलिया ढहा: एनएच-23 से जेल जाने वाला रास्ता बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में नगर परिषद के कोठार वार्ड संख्या-29 में बना पुलिया सोमवार को अचानक ढह गया। पुलिया गिरने से एनएच-23 से चाहा जेल जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बताया गया कि पुलिया का निर्माण वर्ष 2013-14 में किया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन था, जिसके कारण पुलिया अचानक ढह गया।

घटना के बाद वार्ड प्रतिनिधि सुरेश महतो ने तत्काल पहल करते हुए मशीन की सहायता से पुलिया के नीचे दूसरा रास्ता तैयार कराया, जिससे लोगों की आवाजाही जारी रह सके।

पुलिया गिरने की सूचना मिलने पर नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।टीम ने बताया कि जल्द ही पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए पहल की जाएगी।

पुलिया धंसने से एनएच-23 से चाहा जेल रोड और वार्ड संख्या-32 जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रशासन द्वारा वैकल्पिक सड़क निर्माण की भी बात कही गई है।

error: Content is protected !!