राँची पुलिस ने अवैध गांजा के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार
राँची।राजधानी राँची में मादक पदार्थों की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में दो थानों की टीम के द्वारा चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 4 किलो गांजा के साथ-साथ नकद रुपए भी बरामद किए गए हैं।यह कार्रवाई कोतवाली थाना और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 किलो गांजा और 49 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
कोतवाली एएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीण इलाकों से गांजा खरीदकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उसकी सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में जनार्दन दास को मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है।उसके अलावा पंकज कुमार, प्रकाश सिंह और रवि वर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एएसपी कोतवाली निखिल राय ने बताया कि गांजा तस्करों के द्वारा बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी की सूचना एसएसपी राकेश रंजन को प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर सुखदेवनगर और कोतवाली पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था।यह गिरोह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और शहर में नशे के प्रसार में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।गिरफ्तार चारों तस्कर स्कूटी और बाइक में गांजा छूपाकर उसे शहर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई किया करते थे। पूछताछ में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि रांची के कई पान की दुकानों में भी यह गांजा की सप्लाई किया करते थे।इस नेटवर्क में एक दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हैं, जिनके बारे में पुलिस जानकारी उपलब्ध कर रही है ताकि उन पर भी कार्रवाई की जा सके।

