Ranchi:घुड़सवारी सिखाने के बहाने किया दुष्कर्म,फिर शादी का झांसा देकर महीनों तक करता रहा यौन शोषण,गर्भवती होने पर शादी से इनकार किया,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया..

राँची।राजधानी राँची के मोरहाबादी इलाके की रहने वाली एक छात्रा से उसके घुड़सवार प्रशिक्षक ने न केवल दुष्कर्म किया बल्कि शादी की झांसा देकर पांच मास लगातार यौन शोषण करता रहा।चार माह की गर्भवती पीडि़ता ने अब राँची के महिला थाने में यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।यौन शोषण के आरोपी ट्रेनर की कोरोना वायरस जांच के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी एक बड़े बिल्‍डर परिवार से ताल्‍लुक रखता है।आरोपी को बचाने के लिए पुलिस के पास उसकी पैरवी भी आई। हालांकि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। ताकि पीड़‍िता को न्‍याय दिलाई जा सके।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी राजेश कुमार सिंह राँची के कोकर सदर थाना क्षेत्र के हैदर अली रोड का रहने वाला है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि घुड़सवारी सिखाने के लिए ओरमांझी ले जाकर राजेश कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डरा-धमका कर चुप करा दिया और शादी का प्रस्ताव दिया। इससे वह उसके झांसे में आ गई। वह बिना किसी को कुछ बताए उससे शादी के इंतजार में रही। उधर,आरोपी शादी करने से लगातार टाल-मटोल करता रहा। इस बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने राँची के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।

बताया गया कि आरोपी एक बड़े बिल्डर का रिश्तेदार है। इस वजह से पुलिस इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से बचती रही। इधर, महिला थाने में भी खूब पैरवी का दौर चला लेकिन पीडि़ता केस दर्ज कराने पर अड़ी रही। आखिरकार मामले में केस दर्ज किया गया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे हिरासत में रखा गया । शनिवार को उसकी कोरोना जांच के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्‍वीकार की है। महिला थाना प्रभारी श्रीति कुमारी ने मामले के संबंध में कुछ भी बताने से इन्‍कार किया।