हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी से गोली निकाल डॉक्टरों ने बचाई जान
राँची। हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल एक 48 वर्षीय शख्स की रिम्स के चिकित्सकों ने जान बचा ली। हड्डी रोग विभाग की टीम ने मरीज की रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल लिया। बेड़ो से आए मरीज की डॉ विनय प्रभात और उनकी टीम ने सर्जरी कर जान बचाई। डॉ विनय ने कहा, रीढ़ की हड्डी की कोई भी सर्जरी चुनौतीपूर्ण होती है। इसमें स्पाइनल कोर्ड के क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है। ऑपरेशन की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित रही।

