शादी समारोह से अगवा कर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों ने किया था अगवा,पुलिस कार्रवाई में जुटी

लातेहार।झारखण्ड जिला में लातेहार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में एक लड़की आई थी।बताया जाता है कि रात में ही गांव के पांच लड़के लड़की को अगवा कर जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी युवकों ने आधी रात के बाद लड़की को धमकी देकर जंगल में ही छोड़ दिया।

इस घटना के बाद देर रात जब लड़की वापस अपने रिश्तेदारों के घर पहुंची तो पूरी उसने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद शनिवार को लड़की अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल अलर्ट मोड में आ गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दिया है।हालांकि जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना में शामिल चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस के द्वारा अभी नहीं की गयी है।

इस संबंध में पूछने पर लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पीड़िता और उनके परिजनों द्वारा प्राप्त हुई है।पुलिस मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी है।उन्होंने कहा कि पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है।उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए

error: Content is protected !!