Ranchi:जुआ अड्डा पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार, आठ मोबाइल, चार कार और 35 हजार जब्त

 

राँची।राँची के नामकुम थाना पुलिस ने सात जुआरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर गठित टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सापारोम गांव के जंगल में छापामारी कर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 34760 रुपए नकद, चार गाड़ी (स्वीफ्ट डिजायर जेएच 01डीडी9589, स्कोर्पियो जेएच 01एफवाई 0840, ग्रांड आई 10 जेएच 01एफडी5633, आई 20 जेएच 05ऐआर 4437) , 8 मोबाइल एवं 13 पीस लॉकेट (8.5 ग्राम ), कान बाली 24 पीस (9.3 ग्राम), गला हुआ सोना पत्तर दो पीस, क्वाइल 1 पीस एवं स्क्रैप (15.40 ग्राम) जब्त किया है। गिरफ्तार लोगों में बेदनिक मिंज, पिता मतियस मिंज, विनोद मिंज पिता बृष मिंज (दोनों सेहरा तेतरी, खरसीदाग ओपी), गुलरेज आलम पिता इस्माइल अंसारी (नयासराय जगन्नाथपुर), विजय नायक उर्फ राम नायक पिता जितेन्द्र नायक , संजय नायक पिता स्व. राजकिशोर नायक (लोहराकोचा पुंदाग), किरता तिर्की पिता सुखराम तिर्की छोटा कवाली नामकुम, दीपक नायक पिता देवरखन नायक (तुंबागुटू करमटोली ) शामिल हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि सापारोप जंगल में जुआ खेल होने की सूचना पर वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए टीम गठन कर छापामारी की गई। सात जुआरियों को खेलते गिरफ्तार किया गया। सभी के शरीर का जांच किया गया जिसमें पैसे, मोबाइल, गाड़ी की चाभी बरामद हुए।वहीं गाड़ीयों की जांच करने पर डैशबोर्ड से तास की गड्डी एवं सोना के गहने बरामद किया गया।
छापामारी टीम में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह, पुअनि शशि रंजन, गौतम कुमार,सअनि सत्येन्द्र सिंह, जयप्रकाश कुमार सशस्त्र बल शामिल थे।

error: Content is protected !!