गढ़वा:सड़क जाम हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार, 84 नामजद और 400 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज…
गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।मामले में कुल 84 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जिसमें 60 मौके पर नामजद और 24 मोटरसाइकिल वाहन मालिक को पुलिस ने नामजद आरोपी बनाया है।वहीं 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही घटनास्थल से हिरासत में लिए गए 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि गढ़वा एसपी अमन कुमार ने की है।एसपी ने बताया कि गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसको लेकर कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दिया था।जाम को हटवाने के लिए प्रशासन और पुलिस के पदाधिकारी मौके पर गए थे और समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था, लेकिन शाम में कुछ लोगों ने अशांति फैलाने की कोशिश की और पथराव किया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है।
एसपी ने कहा कि इस उपद्रव में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।जिसमें 14 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।वहीं घटनास्थल से 24 बाइक भी बरामद की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

