चार नाबालिग दोस्तों ने कर दिया बड़का कांड;पार्टी के दौरान नशे में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप,चारों पकड़ा गया..

राँची।जिले के नामकुम थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहाँ चार नाबालिग दोस्तों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया है।मामला वरीय पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।नामकुम पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले चार नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार बरियातू इलाके की रहने वाली एक नाबालिग ने चारों लड़कों पर नशा करा कर बारी बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

नामकुम थानेदार राम नारारायन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि बीते माह नामकुम के करकट्टा स्थित एक नाबालिग लड़के के घर में पार्टी मनाने के दौरान जब पांचों नशे की हालत में थे।उसी दौरान चारों पर बारी बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाई करते हुए दो नाबालिगो को करकट्टा से और दो को प्लांडू से निरुद्ध किया है।आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामले को रफा दफा करने के लिए कुछ दिनों तक बातचीत चली लेकिन मामला ज्यादा बिगड़ने के बाद पीड़िता के परिजन लड़की को लेकर थाना पहुँचा और मामला दर्ज कराया है 

error: Content is protected !!