राजधानी राँची में तीन साल की मासूम के साथ स्कूल वैन चालक इरफ़ान ने की गलत हरकत…आरोपी वैन चालक गिरफ्तार…
राँची। राजधानी राँची में एक मासूम बच्ची के साथ एक वैन ड्राइवर के द्वारा अश्लील हरकत की गई है।ये मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली थाना क्षेत्र के एक प्ले स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके स्कूल वैन के ड्राइवर के द्वारा गलत हरकत की गई। बच्ची के द्वारा इशारों इशारों में अपनी मां को सारी बातें बताई, जिसके बाद मां सीधे कोतवाली थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।पुलिस के अनुसार,बच्ची के माता-पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मासूम बच्ची के मां-बाप को जब यह पता चला कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत करने की कोशिश की जा रही है और आरोपी कोई और नहीं उसे स्कूल ले जाने और लाने वाला ड्राइवर ही है।इसके बाद वे भागे-भागे कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। इस मामले को लेकर बच्ची के माता-पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और वैन ड्राइवर इरफान को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार वैन ड्राइवर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बच्ची की उम्र मात्र 3 साल है ऐसे में सीडब्ल्यूसी के सामने वो कुछ बोल नहीं पाई लेकिन माता-पिता के बयान रिकॉर्ड किए गए।

