Ranchi:भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना…

 

राँची।नामकुम के चाय बगान में चल रहे श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास परम पूज्य ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने भागवत कथा के अध्यायों का वर्णन किया।उन्होंने कहा जबतक जीव है तबतक शिव है।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन करते हुए बताया कि नंद भवन में उत्सव का माहौल बन गया। इसी बीच वासुदेव जी श्रीकृष्ण के बाल अवतार को सर पर लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा किया, श्री कृष्ण के बाल रुप का चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।कथा वाचक ने नंद के उमंग भयो जय कन्हैया लाल की सहित अन्य भजन गायक सभी को झुमाया। पूरा परिसर कृष्णमय हो गया। कथा विश्राम पर मुख्य यजमान अमरावती देवी, अर्चना चौबे, सत्यानंद तिवारी ने भागवत कथा की आरती उतारी जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

error: Content is protected !!