गुमला:दो सहेलियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म,दो गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी….

 

गुमला। झारखण्ड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है।पालकोट और सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा भागने में सफल रहा।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िताओं में से एक युवती की दोस्ती आरोपियों में से एक युवक से थी।उसी ने उसे घूमने के बहाने गुमला बुलाया।युवती अपनी एक सहेली को साथ ले आई।जबकि आरोपी भी अपने एक दोस्त को साथ लेकर आया। इसके बाद दोनों आरोपी अपनी-अपनी बाइक से युवतियों को सिसई इलाके में घुमाने ले गए।शाम ढलने के बाद दोनों युवकों ने सिसई में बीयर खरीदी और जबरन युवतियों को एक सुनसान स्थान पर ले गए।जहां उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान एक पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही और पास के पुआल में छुपकर अपनी जान बचाई।उसने लोकेशन भेजकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।वहीं दूसरी पीड़िता के साथ दरिंदगी का सिलसिला जारी रहा भागी हुई युवती के छुपने के बाद एक आरोपी दूसरे के पास पहुंचा और दोनों ने मिलकर तीसरे युवक को भी बुला लिया।इसके बाद तीनों ने मिलकर दूसरी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी पीड़िताओं ने रविवार देर रात थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक जाना डुमरडीह पंचायत और दूसरा असनी नकटीटोली का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं तीसरे आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि फरार तीसरे आरोपी की हाल ही में शादी तय हुई है।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!