अनियंत्रित टेलर ने सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर, दो अंचल अधिकारी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल…
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जहाँ एक अनियंत्रित टेलर ने नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी (सीओ) संजय कुमार सिंह की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सीओ संजय कुमार सिंह और उनके चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन को काफी नुकसान पहुँचा है।
जिले के छतरपुर स्थित मसीहानी में नेशनल हाईवे 98 पर एक सड़क दुर्घटना में नौडीहा प्रखंड के सीओ संजय कुमार सिंह, पिपरा प्रखंड के सीओ जितेंद्र कुमार सिंह और उनके चालक रवींद्र कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उनकी सरकारी गाड़ी में ट्रेलर द्वारा टक्कर मारने की वजह से हुई।स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों सीओ जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में उपायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीओ का सरकारी वाहन सायरन बजाते हुए मसीहानी में फोरलेन सड़क की दाहिनी लेन से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर के चालक ने मोबाइल पर बात करते हुए वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अवध कुमार यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दोनों वाहनों को जब्त करने का निर्देश दिया। डीएसपी यादव ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायल सीओ का हालचाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भिजवाने में मदद की।

