धनबाद में सुबह-सुबह दौड़े होमगार्ड के अभ्यर्थी,किस प्रखंड के अभ्यर्थी कब देंगे परीक्षा…जानें

 

धनबाद। झारखण्ड के धनबाद जिले के होमगार्ड के 1,478 पदों पर बहाली प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। ये भर्ती 2023 के विज्ञापन के तहत हो रही है। जिसमें कुल 14,121 अभ्यर्थी शारीरिक और लिखित परीक्षा में भाग ले रहे हैं बहाली की पूरी प्रक्रिया 22 अप्रैल तक चलेगी। यह परीक्षा शहर के आठ लेन स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही है, जहां अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग प्रखंडों के अभ्यर्थियों की परीक्षा अलग-अलग तारीख पर आयोजित की जा रही है।

6 अप्रैल- पूर्वी टुंडी
7 अप्रैल- टुंडी
8 अप्रैल- कलियासोल
9 अप्रैल- बलियापुर
10 अप्रैल- निरसा और एग्यारकुंड
11 अप्रैल- तोपचांची
13 अप्रैल- गोविंदपुर
15 अप्रैल- बाघमारा
16 अप्रैल- गोविंदपुर और बाघमारा (महिला)
17 अप्रैल- धनबाद
18 अप्रैल- महिला शहरी गैर-तकनीकी
20 अप्रैल- पुरुष शहरी गैर-तकनीकी
21 और 22 अप्रैल- पुरुष और महिला शहरी गैर-तकनीकी 400 मीटर ट्रैक पर दौड़ होगी।

400 मीटर का बनाया गया हैं ट्रैक

शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है। 1600 मीटर दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को चार चक्कर लगाने होंगे। इस बार दौड़ पूरी तरह चिप सिस्टम के माध्यम से कराई जा रही है, जिससे टाइम स्वतः डिजिटल रूप से रिकॉर्ड होगा।इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी तरह की गलती या पक्षपात की संभावना खत्म होगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है परीक्षा केंद्र

परीक्षा स्थल पर स्टेडियम लेआउट, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश-निकास प्रबंधन, पंजीकरण काउंटर, वेटिंग एरिया, पेयजल, शौचालय और मेडिकल सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है।

ग्रामीण अभ्यर्थियों के लिए मापदंड

ग्रामीण होमगार्ड के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सातवीं पास रखी गई है।

शारीरिक मापदंड

पुरुष: 162 सेमी (सामान्य/ओबीसी/बीसी), 157 सेमी (एससी/एसटी)
महिला: 148 सेमी (सभी वर्ग)
दौड़ के लिए

पुरुष: 1 मील 6 मिनट में (10 अंक), 5 मिनट या कम (20 अंक)
महिला: 1 मील 8 मिनट में (20 अंक)
इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉटपुट के लिए अलग से आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की गई है।लिखित परीक्षा भी मैदान परिसर में ही आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि चिप सिस्टम के उपयोग से पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, सटीक और पारदर्शी बनेगी. आज पहले दिन से ही दौड़ प्रतियोगिता शुरू हो गई है और अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!