पलामू:पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी पर रखा इनाम, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला में गुड्डू हत्याकांड के एक आरोपी पर पलामू पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। हत्या के आरोपी का फुटेज सीसीटीवी में कैद हुआ है। आरोपी की वास्तविक नाम की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस पहचान करने वाले और पता बताने वाले को इनाम की राशि देगी।बता दें गुरुवार देर रात जिला के मेदिनीनगर में निजी बस स्टैंड स्थित एक कार्यालय में गुडु खलीफा नामक युवक की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई के लिए डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया। यही टीम हत्याकांड से जुड़े कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।

पुलिस को हत्याकांड से जुड़ा हुआ है एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें आरोपी भागता हुआ नजर आ रहा है। इस फुटेज से भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस ने इनाम की राशि की घोषणा की है।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने में तीन अपराधी शामिल थे। दो अपराधी पुलिस की हिरासत में है जबकि तीसरा अपराधी तरहसी के इलाके में भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है।जो भी इस भागते हुए अपराधी की पहचान और पता बताएगा उसे 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि पहचान बताने वाले की नागरिक की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

वहीं पलामू पुलिस की एक और कार्रवाई में तरहसी और पांकी के सीमावर्ती इलाके में ही हत्याकांड से जुड़े अपराधियों के साथ पुलिस के मुठभेड़ हुई है। जिसमें मुख्य शूटर फैज खान के पैर में दो गोली लगी है।

घायल अपराधी फैज खान

 

error: Content is protected !!