धनबाद:ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने की चोरी…शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया चोरों ने, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अपर बाजार स्थित अशोक ज्वेलर्स में बीती रात लाखों रुपए के आभूषणों की चोरी हो गई। दुकान मालिक सोनू बर्मन ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे।सुबह उन्हें पड़ोस की दुकान से फोन पर शटर टूटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान से सोने और चांदी के लाखों रुपए के आभूषण गायब थे।

चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि देर रात चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया।कुछ ही मिनटों के भीतर वे कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गए। चोरों ने केवल ज्वेलरी को निशाना बनाया और अन्य सामान को नहीं छुआ, जिससे यह एक सुनियोजित चोरी प्रतीत होती है।

दुकानदार सोनू बर्मन ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। इस बात को लेकर बाजार के अन्य व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस की धीमी कार्रवाई से स्थिति और चिंताजनक हो गई है।

गोविंदपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा

error: Content is protected !!