रामनवमी में डीजे की आवाज से महिला की तबीयत खराब, होटल के शीशे टूटे,पुलिस ने यूपी और एमपी के दो डीजे किया जब्त,

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में डीजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें दो डीजे जब्त किए गए हैं। एक डीजे मध्य प्रदेश के भोपाल का है,जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के मऊ का है।पलामू के मेदिनीनगर के बेलवाटिकर इलाके में शनिवार देर रात दो डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन हो रहा था।कॉम्पिटिशन के दौरान एक जाने-माने होटल कोराबारी की मां की तबीयत खराब हो गई। उनके हार्ट में पेसमेकर लगा हुआ है। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद होटल कारोबारी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई।आवेदन के आधार पर दोनों डीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे जब्त कर लिए हैं।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने डीजे जब्त करने और एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है।टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि डीजे जब्त कर लिए गए हैं, एफआईआर में गंभीर धाराएं लगाईं गई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में डीजे जब्त किया गया।

दरअसल,पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में रामनवमी के दौरान 54 अखाड़ों की तरफ से जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस के दौरान भोपाल और उत्तर प्रदेश के डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन हुआ।डीजे के साउंड से होटल कारोबारी को नुकसान भी हुआ, उनके होटल में लगे शीशे टूट गए।

error: Content is protected !!