फिसल कर कुएं में गिरी पत्नी को बचाने कूद गया पति, दोनों की दर्दनाक मौत

 

गिरिडीह।झारखण्ड गिरिडीह जिले के गांडेय इलाके में पानी भरने गई एक महिला के फिसल कर कुएं में गिर जाने के बाद उसे बचाने लिए पति भी कुएं में कूद गया।हालांकि दोनों की दर्दनाक मौत हो जाने से गांव में मातम पसर गया है।घटना गांडेय थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गांडेय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरा निवासी 30 वर्षीया पार्वती देवी गुरुवार की देर शाम कुएं से पानी निकालने के दौरान अचानक फिसलकर कुएं में गिर गईं।पत्नी को बचाने के लिए उसका पति राजेंद्र मुर्मू(35 वर्ष) बिना देर किए कुएं में कूद गया।लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों के गहरे पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।दंपति के दो मासूम बच्चे 6 वर्षीय रसीका मुर्मू और 4 वर्षीय अंशु मुर्मू के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।अब बच्चों का पालन-पोषण की जिम्मेदारी दादा मखनलाल मुर्मू के कंधे पर आ गई है।परिजनों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।इधर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!