Ranchi:चोरी के आभूषणों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा,तीन गिरफ्तार व एक नाबालिग निरुद्ध…
राँची।राजधानी राँची के रिहायशी इलाकों में चोरी की बढ़ती वारदातों के खिलाफ राँची पुलिस ने कार्रवाई की है।एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशों के बाद, पुलिस की एक विशेष टीम ने घर से सोने के गहने चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने मामले में चोरी के आभूषणों समेत तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गुत्थी सुलझा ली।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग (विधि विरुद्ध किशोर) को निरुद्ध किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर चोरी किए गए तमाम जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस गिरोह में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री करने वाले अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।गिरफ्तार किए गए चोरों में मुन्ना जयसवाल, उमंग कुमार साहु और सूजल कुमार शामिल है।

