रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 लोग झुलसे,दो की हालत गंभीर…
बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया।यहां एक लाख 33 हजार वॉल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 लोग झुलसे गए, जिसमें दो की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव में रामनवमी के मौके पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी।बताया जाता है कि अखाड़ा मिलन के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में महावीरी पताका आ गया। जिसकी वजह से 6 लोग झुलस गए।सभी को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के कारण लोग सहम गये हैं।
रामनवमी के जुलूस की समाप्ति के बाद अखाड़े में धार्मिक ध्वज (झंडा) स्थापित करने के दौरान, ध्वज का डंडा पास से गुजर रही 1,33,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।इस करंट की चपेट में आने से 6 लोग झुलस गए।जिसमें दो की स्थिति थोड़ी गंभीर है।
इस संबंध में स्थानीय मुखिया साबिर अंसारी ने बताया कि हादसे के बाद लोगों में भय का माहौल है।प्रशासन द्वारा 220, 440 और 11000 वोल्ट की लाइन पहले ही कटवा दी थी, लेकिन उससे ऊपर एक लाख 33 हजार वॉल्ट का तार गया था, उसी के झटके से लोग झुलसे हैं। हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है फिर भी लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सभी को आनन फानन में बीटीपीएस डीवीसी एवं जारंगडीह जनता हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज कराया।जहां डॉक्टर ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।
घटना की सूचना पाकर बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, पेटरवार वीडियो संतोष महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सहित लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।इसके साथ ही डाक्टरों ने घायलों के हालात जाने।बेरमो एसडीओ ने बताया कि सभी लाइन कटवाने के बावजूद 133000 वोल्ट के चपेट में आने से थोड़ा झटका लगा है लेकिन सब लोग सुरक्षित हैं।

