स्कॉर्पियो और बाइक में सीधी भिड़ंत,दो युवकों की मौके पर मौत
लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर कचमच्ची के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो (जेएच 01एफसी 9853) और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मुड़कती गांव निवासी चंपा उरांव (पिता पुणई उरांव) और शोषण उरांव (पिता मंगरा उरांव) के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।
इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है।

