झारखण्ड:रामनवमी पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6612 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात..
राँची। झारखण्ड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने रामनवमी पर्व को देखते हुए राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक पुख्ता इंतजाम किए हैं। राज्य के सभी जिलों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6612 अतिरिक्त बलों की तैनाती की है। इस संबंध में डीजीपी कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।पुलिस बलों के प्रतिनियुक्ति की मुख्य अवधि 22 मार्च से 28 मार्च तक तय की गई है।राँची 934 और हजारीबाग 1635 बलों की तैनाती की गई है। इसमें विभिन्न जिलों से आए लाठी बल के साथ-साथ रैपिड एक्शन पुलिस, आईबीआरबी
आंसू गैस दस्ता को तैनात किया गया है।
जाने किस जिले में कितने अतिरिक्त जवान किए हुए तैनात:
– राँची: 934
– खूंटी: 150
– गुमला: 75
– सिमडेगा: 111
– लोहरदगा: 250
– जमशेदपुर: 261
– सरायकेला: 129
– चाईबासा: 184
– हजारीबाग:1635
– गिरिडीह: 508
– चतरा: 130
– कोडरमा: 108
– रामगढ़: 135
– बोकारो: 231
– धनबाद: 209
– पलामू: 260
– लातेहार:138
– गढ़वा: 160
– दुमका: 250
– देवघर: 159
– जामताड़ा: 81
– गोड्डा: 165
– साहेबगंज: 220
– पाकुड़: 129
– कुल: 6612

