राँची के मोरहाबादी में आयोजित सरस मेले में बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत,मचा हड़कंप,मेला बंद..जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची। राजधानी राँची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित स्टेट हैंडलूम एवं सरस मेला में गुरुवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति बिजली की चपेट में आ गया। इस हादसे के बाद पूरे मेला परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मेले को बंद कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेला परिसर में बिजली के खुले तारों के संपर्क युवक आ गया।करंट लगते ही वह व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।मृतक की पहचान के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।हादसे की गंभीरता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला कमेटी ने तुरंत मेला बंद करने का निर्णय लिया है।बिजली आपूर्ति काट दी गई है और सुरक्षा ऑडिट की बात कही जा रही है।वहीं भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुँची हुई है।लालपुर, लोअर बाजार और टीओपी प्रभारी मौके पर मौजूद है।मेला देखने आए सभी लोगों को वापस भेजा जा रहा है।बड़ी संख्या में लोग आज मेला परिसर में पहुँचे थे।

error: Content is protected !!