पाकुड़ पुलिस ने आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिला पुलिस ने आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक जोयपॉल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आजसू नेता को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान दी।एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि बीते 27 जनवरी को गांधी चौक के निकट स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी थी और गांधी चौक के अलावा निजी विद्यालय के निकट सड़क जाम, आपत्तिजनक नारेबाजी, थाना सहित कई अन्य स्थानों में पथराव, मारपीट की घटना घटी थी।

इस मामले में दंडाधिकारी के बयान पर पुलिस ने दर्जनों नामजद एवं सैकड़ों अज्ञातों को अभियुक्त बनाया था और इसी के तहत नामजद अभियुक्त आलोक जोयपॉल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इस कांड के दर्जनों अभियुक्त के खुलेआम शहर में घूमने एवं पुलिस द्वारा वैसे अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के पूछे गए सवाल पर एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड के सभी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी होगी।उन्होंने बताया कि पहले भी कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक आलोक जोयपॉल के खिलाफ पूर्व में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

इधर, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक जोयपॉल ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के निकट सड़क दुर्घटना में उनके द्वारा घटना स्थल पर कोई उत्पात नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि पाकुड़ पुलिस इस कांड के दर्जनों अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया और मुझे दुर्भावना से गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि हमने कोल कंपनी को आंदोलन की चेतावनी दी थी और मेरे खिलाफ कांड पूर्व में अंकित था और इसी कारण गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!