झारखण्ड कैडर के 32 आईएएस संभालेंगे 5 राज्यों में चुनाव की कमान, सरकार ने पदों से किया मुक्त
राँची।पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा व उपचुनावों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखण्ड कैडर के 32 अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है।आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार तक अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल लें।राज्य सरकार ने भी आयोग के निर्देश के अनुरूप इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया है, ताकि वे समय पर अपनी ड्यूटी जॉइन कर सकें। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।
झारखण्ड के किन किन अधिकारियों को मिली है ये जिम्मेदारी
झारखण्ड के जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उनमें उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल, एटीआई के निदेशक मनीष रंजन, वन विभाग के सचिव अबूबक्कर सिद्दीख पी, खाद्य आपूर्ति सचिव राजेश कुमार शर्मा और कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा शामिल हैं। इसके अलावा ऊर्जा विभाग के श्रीनिवासन, ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार,राँची प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार, श्रम सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, भू-राजस्व सचिव चंद्रशेखर और योजना सचिव मुकेश कुमार को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है।साथ ही वाणिज्य कर सचिव अमित कुमार, पेयजल सचिव अबु इमरान, विशेष सचिव ए दोड्डे, रिम्स के अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्णा, श्रमायुक्त संदीप सिंह, सिविल डिफेंस कमिश्नर घोलप रमेश गोरख, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल समेत अन्य अधिकारियों को भी यह जिम्मेदारी दी गयी है।

