झारखण्ड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 66 इंस्पेक्टर के तबादले और आवेदनों पर फैसला, देखें पूरी लिस्ट…
राँची।झारखण्ड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर रेंक के पुलिस अधिकारी का तबादले किए गए हैं।राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थापित इंस्पेक्टर ने अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन दिए थे। इन आवेदनों पर 16 मार्च 2026 को आयोजित शिकायत कोषांग की बैठक में चर्चा की गई। राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की अनुशंसा के आलोक में कुल 66 पुलिस अधिकारियों की सूची जारी की गई है।अधिकारियों द्वारा मनचाही जगह पर तबादले के लिए दिए गए आवेदनों को विभाग ने अस्वीकृत कर दिया है।सूची में स्पष्ट किया गया है कि किन अधिकारियों को नई जगह मिली है और किनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया है।वहीं राँची जिले के पांच इंस्पेक्टर का भी तबादला दूसरे जिले/संस्थान में किया गया है।
प्रमुख तबादले और नई तैनाती:पूरी लिस्ट देखें


