शादी समारोह से अगवा कर नाबालिग लड़की से पांच बारातियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शिकंजे में तीन नाबालिग सहित पांच आरोपी

 

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के सभी पांच आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें पकड़ लिया है। आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं।इस घटना को लेकर महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।दोनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

बताया जाता है कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की गांव में एक शादी समारोह में आई थी इसी थाना क्षेत्र के पांच लड़के भी बाराती के रूप में शादी समारोह में गए थे।इसी दौरान शनिवार सुबह 3:00 से 4:00 के बीच पांचों आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

किसी प्रकार से पीड़िता अपने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन थाना पहुंचे और इस संबंध में लिखित शिकायत की।शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को चिन्हित कर लिया। इनमें दो आरोपी बालिग थे।पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि तीन अन्य नाबालिक आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया। आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।जबकि तीन नाबालिग आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।आगे की कारवाई जारी है।

error: Content is protected !!