राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा बंद घरों से जेवरात चोरी करने और खरीदने वाले गिरोह के दो अपराधी…
राँची।राजधानी राँची में बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसमें जेवर दुकानदार भी शामिल है।गिरफ्तार अपराधियों में कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी का फिरदोस अली और एचबी रोड लोहरा कोचा का जेवर दुकानदार दिलीप सोनी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 87 ग्राम सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नामकुम क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। टीम ने सबसे पहले फिरदौस अली को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने चोरी के कुछ जेवर जब्त किए।उसकी निशानदेही पर जेवर दुकानदार दिलीप को पकड़ा। उसके पास से गलाया हुआ सोना मिला। अन्य अपराधियों की जानकारी देने पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि चोर गिरोह में आधा दर्जन से अधिक अपराधी शामिल हैं। ये बंद घरों की रेकी करते हैं। इसके बाद चोरी को अंजाम देते हैं। ये ज्यादातर जेवर और नकदी चुराते हैं। पूछताछ में पता चला कि दिन में ही आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी कर चुके हैं। चोरी का जेवर कांटाटोली में दिलीप सोनी के मां ज्वेलर्स नामक दुकान में जेवर को बेच देते हैं। बाद में दुकानदार उससे नया जेवर बनाकर ऊंचे दाम पर बेच देता है।
चोरी के जेवरात बरामद किया गया है। गलाया हुआ सोना पत्तर दो, टूटा स्क्रैप, 10 बड़ी और चार छोटी अंगूठी, एक मंगलसूत्र का लॉकेट, नथिया सात, दोलना एक, छोटा-बड़ा भगवान, अन्य डिजाइन के लॉकेट 13 पीस, बाली 24 पीस, 11 जोड़ा टॉप्स, चांदी की पायल, अंगूठी मिली है।

