धनबाद:दो माह के मासूम की मौत, पत्नी ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाई..

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिला के झरिया से एक बेहद सनसनीखेज और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।लोदना ओपी क्षेत्र के मधुबन 40 धोड़ा मुखिया मोहल्ला में एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम बेटे की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में आरोपी की पत्नी ने लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि पति के साथ उसका अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था और मारपीट की घटनाएं भी सामने आती थीं।महिला के अनुसार, शुक्रवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद वह बच्चे को दूध पिलाकर सुला दी और खुद भी सो गई।कुछ देर बाद जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि बच्चे की तबीयत गंभीर है और नाक से खून बह रहा है।घबराई महिला तुरंत बच्चे को लेकर झरिया अस्पताल पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया।धनबाद पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

महिला का आरोप है कि झगड़े के बाद जब घर के सभी लोग सो गए थे, उसी दौरान उसके पति ने बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।इस आरोप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।महिला का कहना है कि 1 साल पहले ही उनकी शादी हुई है।शादी के बाद वह गर्भवती हुई, उसके बाद से ही उसके पति द्वारा कहा जा रहा है कि बच्चा उसका नहीं है। वह लगातार गर्भपात करने बात कहता था।यही नहीं जन्म के बाद बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दिया करता था।पति का नाम चंचल कुमार है और फरवरी 2025 में शादी हुई थी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही लोदना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी के द्वारा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। वहीं इस मामले को लेकर लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि महिला द्वारा अपने पति पर दो माह के पुत्र की हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!