रोहतक अनाज मंडी में आईपीएस अधिकारी के पिता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या… जांच में जुटी है पुलिस..

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले की अनाज मंडी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा के 60 वर्षीय पिता जयपाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार जयपाल अनाज मंडी में दुकान नंबर 38 के मालिक थे और लंबे समय से आढ़त का काम करते थे। शुक्रवार को वे दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। उनके आसपास दो-तीन खाली कुर्सियां रखी थीं, जबकि कुछ दूरी पर अन्य आढ़ती ताश खेल रहे थे।इसी दौरान जयपाल ने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सिर से सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद दुकानदार और आढ़ती मौके पर पहुंचे।उन्होंने देखा कि जयपाल खून से लथपथ कुर्सी से नीचे गिरे थे और पास में पिस्टल पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी व जयपाल को पीजीआई ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और संबंधित साक्ष्य जुटाए।

मृतक जयपाल के दो बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा राहुल बल्हारा करीब दो साल पहले आईपीएस के लिए चयनित हुए थे और दमनदीप में तैनात हैं। मंडी के आढ़ती घटना से स्तब्ध हैं। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है

error: Content is protected !!