जमशेदपुर के कपाली पहुंची एनआईए की टीम, संदिग्ध आतंकी की तलाश….

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में दर्जन भर से अधिक आतंकी स्लीपर सेल के सक्रिय होने के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।सूत्रों के मुताबिक, इंटरपोल से मिले इनपुट के आधार पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआए) समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय खुफिया एजेंसियां शहर में संदिग्ध नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शहर में करीब 16 स्लीपर सेल के सक्रिय होने की सूचना मिली है,जिसकी अलग-अलग स्तर पर पुष्टि की जा रही है। इसी कड़ी में तीन फरवरी को एनआए की एक टीम जमशेदपुर पहुंची थी।टीम ने सबसे पहले कपाली थाना से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की।इस दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर उससे कई घंटों तक पूछताछ की गई। हालांकि प्रारंभिक जांच में ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर युवक को छोड़ दिया गया।सूत्रों का कहना है कि युवक पर अलकायदा और आईएसआईएस से जुड़े आतंकी नेटवर्क से संपर्क होने का संदेह था।इसी इनपुट के कारण एनआए की टीम पिछले कुछ समय से बार-बार जमशेदपुर का दौरा कर रही है।

इसके अलावा खुफिया एजेंसियों को साकची थाना क्षेत्र के मोहम्मडन लाइन इलाके में भी कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है।इन युवकों की पृष्ठभूमि, संपर्क और पुराने रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं गोलमुरी क्षेत्र भी एजेंसियों के रडार पर है,जहां कुछ युवकों की भूमिका को लेकर गोपनीय जांच जारी है।सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर किसी भी आतंकी स्लीपर सेल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन शहर में निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!