राजधानी राँची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बसों में आग लगाने वाला नशेड़ी गिरफ्तार…पहले दिन 6 बसों जलाया था,दूसरे दिन बस में आग लगाते ही धरा गया…

 

राँची।राजधानी राँची के खादगढ़ा बस सडिपो में आगजनी की घटनाओं में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोअर बाजार थाने की पुलिस ने अर्जुन भोक्ता नामक आरोपी को पकड़ा, जिसके कब्जे से माचिस का डिब्बा और लाइटर बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आरोपी पर जानबूझकर आग लगाने का शक है।इस सम्बंध में सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 1 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर में खड़ी छह बसों में अचानक आग लग गई थी, जिसमें सभी बसें जलकर खाक हो गईं।इस घटना की जांच जारी थी, उसी दौरान 2 फरवरी को बस टर्मिनल के सामने खड़ी सीटी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AF-6969) में फिर आग लग गई।राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में एक संदिग्ध व्यक्ति का हाथ फुटेज में कैद हुआ।फुटेज में देखा गया कि बस में आग लगने से ठीक पहले वह व्यक्ति हाथ में कपड़ा लिए बस में घुसा और बाहर निकलते ही आग भड़क उठी। पुलिस ने आगे जांच की तो 1 फरवरी की घटना वाली पहली जलकर खाक हुई बस के पांच मिनट पहले भी यही व्यक्ति उसी बस के पास से गुजरता नजर आया।

इन सुरागों के आधार पर लोअर बाजार थाने में 3 फरवरी को कांड संख्या 31/2026 धारा 326(g)/327(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन भोक्ता है, जो राँची के सिकिदरी का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक माचिस का डिब्बा और एक लाइटर भी बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि आरोपी को जिस समय पकड़ा गया वह अत्यधिक नशे में था या तो उसने शराब का नशा किया था या फिर डेंड्रॉइट का।एसपी के अनुसार, इस मामले में दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई है। लेकिन अंत में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

Ranchi:खादगढ़ा बस अग्निकांड मामले में एक युवक गिरफ्तार,पूछताछ जारी,बस स्टैंड में 6 बसों में लगी थी आग,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धराया…

 

राजधानी राँची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी भीषण आग, 6 बसें जलकर राख,जांच में जुटी है पुलिस….

error: Content is protected !!