दिल्ली जाएंगे 25 आईएएस और 5 आईपीएस,आगामी पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में शामिल होंगे..
राँची।झारखण्ड के 25 आईएएस और 5 आईपीएस की टीम कल यानी गुरुवार को दिल्ली जाएगी।यह टीम दिल्ली में दो दिनों तक रहेगी।वहाँ राज्य के IAS और IPS अधिकारी चुनावी कार्य के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। झारखण्ड सरकार के निर्वाचन विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि देश के पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने हैं जिसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की जाएगी।इसी बैठक में शामिल होने के लिए राज्य के अधिकारी दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली जाने वाली IAS अधिकारियों की टीम में सचिव रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। वही दिल्ली जाने वाली IPS अधिकारियों की टीम में आईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।
ये IAS अधिकारी जाएँगे दिल्ली
मनीष रंजन, राजेश कुमार शर्मा,कृपानंद झा,मनोज कुमार,विप्रा भाल, अरवा राजकमल,उमा शंकर सिंह,मुकेश कुमार,राजीव रंजन,अमित कुमार, अबू इमरान,राहुल सिन्हा, ए दोड्डे, राजेश्वरी बी, वाघमारे प्रसाद कृष्ण,जिशान कमर,मृत्युंजय कुमार बरनवाल,शशि रंजन, आदित्य कुमार आनंद,सूरज कुमार, भोर सिंह यादव,वरुण रंजन, शशि रंजन, नैन्सी सहाय और कुलदीप चौधरी है।
ये IPS अधिकारी जाएँगे दिल्ली
अखिलेश कुमार झा, प्रभात कुमार,असीम विक्रांत मिंज,चंदन कुमार झा और मोहम्मद अर्शी शामिल है।

