Ranchi: नाबालिग लड़के की हत्या,निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला शव,जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।राजधानी राँची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय जसीम मंसूरी का शव लाजपत नगर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद किया गया है।मृत लड़का राँची के पंडरा स्थित मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था।

लड़के की क्रूरता से हत्या कर दी गई है।शव को देख कर ऐसा लगता है कि पहले जसीम को चाकू से मारा गया और फिर हत्या के बाद मृतक को निर्माणाधीन चार माले अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। इस दौरान एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।

बताया जाता है कि पंडरा मुस्लिम बस्ती का रहने वाला वसीम मंसूरी 2 फरवरी से ही लापता था।परिजनों ने पंडरा ओपी में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। बुधवार को परिजन उसे तलाशते हुए पुंदाग इलाके के उक्त अपार्टमेंट पहुंचे, तो वहां वसीम का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। मृत लड़के के पिता अजीम मंसूरी ने बताया वसीम का किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं था।वह पेंटिंग का काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुंदाग ओपी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।टीम ने चाकू के निशान, खून के धब्बे समेत सभी वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रहित किए हैं।

वहीं इस संबंध में पुलिए ने बताया कि मामला हत्या का है। ऐसा लगता है कि आपसी विवाद के बाद जसीम को पहले पीटा गया है और फिर उसकी हत्या कर दी गई है।पुलिस मामले की जांच की जा रही है।जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!