पति-पत्नी का झगड़ा:पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने कीटनाशक पीकर दी जान

 

राँची।जिले के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के ढेलुवा खुट्टा गांव निवासी 40 वर्षीय करमचंद रजवार ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की देर रात 11 बजे की है। बताया जाता है कि करमचंद की पत्नी ने जब उसे शराब पीने से रोका तो, उसने गुस्से में घर में रखे कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक पीने से उसकी मौत घर में ही हो गई। सोमवार को इसकी सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!