Ranchi:लोन दिलाने के नाम पर व्यवसायियों से लाखों की ठगी,बंटी-बबली गिरफ्तार…

 

राँची।राजधानी राँची में रहकर एक दंपती बंटी-बबली की तर्ज पर शहर के कारोबारियों को लोन देने के नाम पर लाखों का चूना लगा रहा था।शिकायत के आधार पर राँची पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों ठग पति-पत्नी की तलाश ओडिशा पुलिस को भी थी।

जानकारी के अनुसार,राँची के कांके पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है।दोनों के निशाने पर बड़े व्यवसायी होते थे, जिन्हें ये कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस पर बड़े अमाउंट के लोन दिलाने का वादा करते थे और मोटी रकम ऐंठ लेते थे।इस बंटी और बबली के द्वारा।राँची के कांके थाना क्षेत्र में 70 लाख की ठगी की गई थी, जिसके बाद ठग दंपती शिवाजी पाटिल और एंजेला कुजूर को गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि रामगढ़ जिले के व्यवसायी सरोजकांत झा को एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटिल उर्फ अमित महतो ने अपने झांसे में लिया था और 74 लाख की ठगी की थी। सरोजकांत झा ने राँची के कांके थाना में एफआईआर दर्ज करायी थी।शिकायत के अनुसार, एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटिल ने व्यवसायी को कम ब्याज पर लोन दिलाने की बात कही थी। इसके एवज में व्यवसायी से 74 लाख रुपए भी ऐंठ लिए थे। वहीं लोन न मिलने पर एक जमीन को फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कर दिया गया, जबकि वो जमीन भी ठग दंपती की नहीं थी।जब दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया, तब यह जानकारी मिली कि उन्होंने कई कारोबारी को लोन दिलाने के नाम पर ठगा है।

राँची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि ओडिशा के सुदाम बारीक नामक युवक के साथ काम करने वाले एक व्यवसायी को झांसे में लेकर करीब 42 लख रुपए की ठगी भी दंपती ने की थी।दोनों की तलाश ओडिशा पुलिस को भी थी।दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।ओडिशा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।

error: Content is protected !!